Dark Light

Blog Post

नाद की आवाज > क्राइम न्यूज > नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दूर खेत में ले जाकर बनाया था हवस का शिकार

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दूर खेत में ले जाकर बनाया था हवस का शिकार

केकड़ी, 04 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो माह पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केकड़ी जिले के सरवाड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने रिपोर्ट दी कि दो युवकों ने प्रार्थी की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया तथा दूर खेत में ले गए। जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सरवाड़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया, लेकिन घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

केकड़ी: पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी।

सिटी थाना पुलिस को सौंपी जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र​ सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में उपरोक्त प्रकरण की जांच केकड़ी शहर थानाधिकारी के जिम्मे की गई। पुलिस ने केकड़ी शहर एवं सरवाड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की।

इन्हें किया गिरफ्तार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बागरियों की ढाणी स्यार थाना सरवाड़ निवासी राजेश बागरिया पुत्र किशनलाल निवासी एवं सुरेश बागरिया पुत्र रामनारायण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, सरवाड़ थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, सिटी थाना पुलिस के कांस्टेबल शुभकरण, शिवचरण व दिनेश कुमार एवं सरवाड़ थाना पुलिस के कांस्टेबल कल्याण सिंह शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *