Dark Light

Blog Post

नाद की आवाज > शासन प्रशासन > महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, राजकॉप सिटीजन एप में जोड़ा नया फीचर, ‘Need Help’ ऑप्शन से मदद मांगने पर साइबर टीम लोकेशन ट्रेस कर पहुंचाएगी तत्काल मदद

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, राजकॉप सिटीजन एप में जोड़ा नया फीचर, ‘Need Help’ ऑप्शन से मदद मांगने पर साइबर टीम लोकेशन ट्रेस कर पहुंचाएगी तत्काल मदद

केकड़ी, 14 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कामकाजी और घरेलू महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से प्रदेश में राजस्थान पुलिस ने नई पहल करते हुए राजकॉप सिटीजन एप में एक नया फीचर जोड़ा है। ‘Need Help’ नाम के इस फीचर के जरिए महिलाएं किसी भी संकट के समय जल्द से जल्द पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। खास बात यह है कि संकट में फंसी महिला कहीं की भी हो उसे नजदीकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सहायता दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा यह नवाचार किया गया है जो महिलाओं को हर परिस्थितियों में सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एप डाउनलोड करवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान जल्दी ही पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों के माध्यम से इस एप को इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी जिससे महिलाएं और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। पुलिस के अनुसार इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने के लिए अभियान चलाएं और आमजन को इसके इस्तेमाल का डेमोंस्ट्रेशन दें।

प्रतीकात्मक फोटो

कोई भी मांग सकता है सहायता राजकॉप एप में दो प्रकार की हेल्प की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहली सुविधा, ‘आपात स्थिति में पुलिस सहायता’ जिसमें मुसीबत में फंसा कोई भी व्यक्ति या महिला मदद मांग सकती है, लेकिन जब एक महिला को त्वरित मदद की आवश्यकता होगी, तो वह ‘Need Help’ ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट भेज सकती हैं। जैसे ही संकट में फंसी कोई महिला इस एप के ‘Need Help’बटन का उपयोग करेंगी। तुरंत जयपुर स्थित 1090 कन्ट्रोल रूम को नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत महिला को कॉल करके उसकी स्थिति का पता करेंगे।

लोकेशन के आधार पर मिलेगी मदद यदि किसी कारण से महिला कॉल रिसीव नहीं करती है तो उसकी लोकेशन के आधार पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। दूसरी सुविधा ‘गैर-आपातकालीन सहायता’ है। जिसमें महिलाएं एप के जरिए गैर-आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस स्थिति में भी कन्ट्रोल रूम से मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है और संबंधित थाने को जानकारी दी जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *